भोपाल। अशोका गार्डन स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मोक्ष सप्तमी पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान को 23 किलो का लाडू अर्पित किया गया और श्री कल्याण मंदिर विधान का आयोजन हुआ। शांतिधारा व अभिषेक का सौभाग्य समाज के विभिन्न श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। मुनि श्री 108 विशोक सागर व विनिवोध सागर मुनिराज के सानिध्य में विधान सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ट्रस्ट, महिला मंडल व चातुर्मास कमेटी सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
