फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ माइनस 10 डिग्री तापमान में हुई शूट

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ माइनस 10 डिग्री तापमान में शूट की गयी।

फिल्म 120 बहादुर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) की ज़िंदगी से प्रेरित है। यह फिल्म 1962 की रेजांग ला की लड़ाई पर बनी है, जहां 120 भारतीय जवानों ने हज़ारों दुश्मनों के सामने हार नहीं मानी और लद्दाख की रक्षा के लिए अपनी हिम्मत की हर हद पार कर दी।कहानी की सच्चाई और भव्यता को सही तरीके से दिखाने के लिए टीम ने लद्दाख की ऊंची और बेहद कठिन जगहों पर शूटिंग की, जहां हालात काफी मुश्किल थे।

एक इंडस्ट्री सूत्र ने बताया, “टीम ने करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में शूट किया, जहां तापमान कई बार माइनस 05 से लेकर माइनस 10 डिग्री तक चला जाता था। मकसद था कि इस कहानी को पूरी सच्चाई और इमानदारी के साथ दिखाया जाए, और इसमें फरहान ने पूरी तरह खुद को झोंक दिया शरीर से, दिमाग से और दिल से।”

फरहान अख्तर, जो फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) का किरदार निभा रहे हैं, ने इस भूमिका के लिए खुद को पूरी तरह बदल लिया, उन्होंने मिलिट्री स्टाइल ट्रेनिंग ली और ऊंचाई वाले इलाकों में खुद को ढालने के लिए खास तैयारी भी की।

120 बहादुर का निर्देशन रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैपी स्टूडियोज) ने प्रोडयूस किया है। यह एक्सेल एंटरटेनमेंट की यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Next Post

छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Wed Jul 30 , 2025
रीवा:कलेक्टर ने 12 छात्रावास अधीक्षको को शोकाज नोटिस जारी किया है.कलेक्टुर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बारह छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अधीक्षक श्रीमती मीना चौधरी, संतोष कुमार सोनी, रावेन्द्रा कुमार वर्मा, मैनाबाई साकेत, यदुवंश रावत, प्रहलाद रावत, नीता नीरत, संतोष कुमार तिवारी, अच्छे लाल रावत, ऊषा […]

You May Like