
रायसेन।शहर में चौबीस घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश से
जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।भारी बारिश ने नगरपालिका परिषद के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के सरकारी दफ्तरों के आसपास पानी भर गया है। इससे कार्यालयों में पहुंचने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर कामकाज प्रभावित हुआ है और जनसेवा में भी व्यवधान देखा गया है।
सावन की पहली तेज बारिश ने रायसेन सहित ग्रामीण अंचल में राहत और परेशानी दोनों लेकर आई है। जहां खेतों में हरियाली लौट आई है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं सरकारी दफ्तरों और शहरी इलाकों में जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।
बारिश से मौसम में ठंडक, फसलों को भी मिली राहत: पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश से रायसेन शहर का मौसम सुहाना हो गया है। जिले में औसत वर्षा 875.4 मिमी से ऊपर जा चुकी है, हालांकि जो रायसेन तहसील में पिछले साल की तुलना में औसत बारिश से 258.5 ज्यादा बारिश हुई है। बावजूद इसके, हालिया मूसलाधार वर्षा से फसलों को जीवनदान मिला है। इससे किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, शहरवासियों को मौसम में ठंडक से राहत तो मिली है, लेकिन बिजली कटौती के दौरान उमस ने परेशानी बढ़ा दी है।
लगातार बारिश से फायदा….
बांध, तालाब समय से भर गए।
भू -जल स्तर में तेजी से बढोत्तरी हो गई।
धान, सोयाबीन,अन्य दलहनी फसलो को अनुकूलता मिलेगी।
लगातार बारिश से नुकसान….
खेतों में जलभराव सोयाबीन, तिल्ली और मूंगफली की फसलों को हुआ नुकसान।
भारी बारिश से कच्चे घरों को हुआ नुकसान।
गांव के कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए हैं।
बाढ़ के पानी से घिरे खेत धान रोपने वाले मजदूरों और सांचेत में दो लोगों का किया रेस्क्यू…..
क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने मंगलवार को भारी आफत और परेशानी लेकर आई।ग्राम हरसिद्धि माता की परवरिया के नजदीक खेतों बाहर से आए धान की रोपाई करने मजदूरों का परिवार बाढ़ के पानी से घिर गया। परवरिया में बहने वाली डाबर नदी जो बाढ़ से चौतरफ़ा फैली हुई है।सूचना मिलते ही वहां एसडीएम मुकेश सिंह एसडीओपी प्रतिभा शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे ।बाढ़ के पानी से घिरे धान वाले मजदूरों को बाहर निकलवाया और उन्हें चिड़िया टोल वन परिसर में ठहराया गया है। जहां जिला प्रशासन द्वारा उनके रहने बिस्तर और खाने-पीने भोजन के इंतजाम किए गए हैं ।इसी तरह रायसेन के वार्ड नंबर 15, 17, 13, 14 में निचले क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बन गई। यहां रायसेन तहसीलदार भरत मांडले और नपा सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव मौके पर पहुंचे। जल भराव को जेसीबी से ठीक करवाया। नाले और नालियों के रास्ते में फंसे कचरे को बाहर निकलवाया ।तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हुई।
