आईटीएफ वर्ल्ड मास्टर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे यूपी के आलोक भटनागर

लखनऊ, 29 जुलाई (वार्ता) पुर्तगाल के लिस्बन में तीन अगस्त से शुरु होने वाली आईटीएफ वर्ल्ड मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के आलोक भटनागर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व नंबर एक और अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी आलोक भटनागर वर्तमान में एमवीवीएनएल- यूपीपीसीएल में कार्यरत हैं। भटनागर को अखिल भारतीय टेनिस संघ (आईटा) द्वारा तीन अगस्त से 16 अगस्त के बीच लिस्बन, पुर्तगाल में आयोजित होने वाली विश्व मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है।
इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 22 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। आलोक टीम चैंपियनशिप के साथ ही व्यक्तिगत सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में 55+ आयु वर्ग में भाग लेंगे। आलोक भटनागर अब तक कई आईटीएफ खिताब जीत चुके हैं और वर्तमान में भारत में 55+ आयु वर्ग में डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में नंबर 1 रैंक पर हैं। उनकी सिंगल्स की विश्व रैंकिंग 106 और डबल्स में विश्व रैंकिंग 31 है।
टीम के अन्य सदस्यों में पवन कपूर (कप्तान),राज दत्त और लक्ष्मीकांत तंवर शामिल हैं। आलोक को पिछले वर्ष मेक्सिको में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भी भारत की कप्तानी के लिए चयनित किया गया था, मगर व्यक्तिगत कारणों के चलते वे भाग नहीं ले सके थे।
महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालों में विभा चौधरी (कप्तान),मंजू चौहान,बबीता मोहन और सोहिनी कुमारी शामिल हैं।

Next Post

पुतिन ने इज़रायली प्रधानमंत्री को फ़ोन कर सीरिया मसले पर बातचीत की

Tue Jul 29 , 2025
मॉस्को/यरूशलम, 29 जुलाई (वार्ता) दक्षिणी सीरिया में सुवैँदा के ड्रूज़ और बेडौइन समुदायों के बीच हिंसा और वहां इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) की बमबारी के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता […]

You May Like