शिवपुरी: नवदुर्गा समिति बाबा का बाग करैरा की आयोजन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवदुर्गा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति वर्ष 2025 के 49 वे नवदुर्गा महोत्सव में नवान्हपारायण पाठ, नवदुर्गा सप्तशती पाठ के साथ श्रीमद्भागवत मूल पाठ होगा।बगीचा धाम पर रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला का मंचन श्री बाल हनुमान रामलीला मंडल वृंदावन धाम द्वारा 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक रात्रि 8 बजे से किया जायेगा।
रामलीला मंडल प्रबंधक पं. राजेश शर्मा ने बताया कि उत्कृष्ट कलाकारों द्वारा लीला मंचन किया जायेगा। समापन समारोह 2 अक्टूबर को कन्या भोज ,भंडारा और प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद दुबे ने नवदुर्गा महोत्सव के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विगत अड़तालीस वर्षों से यह आयोजन बहुत गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है।
