कर्ज से बचने खुद की गाड़ी तोड़ रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने खोली पोल

ग्वालियर: लाखों रुपए का कर्ज चुकाने के लिए एक युवक ने सड़क पर खंडे डालकर अपनी गाड़ी की तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद लूट की झूठी कहानी रच डाली. लेकिन पुलिस ने चंद घंटे में लूट की झूठी कहानी का पर्दाफाश कर युवक को हिरासत में ले लिया है. अब आगे की कार्रवाई कर पूछताछ शुरू कर दी है.ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के बेहटा चौकी के पास पुल के नीचे शेखपुरा निवासी अखिलेश पाल ने सड़क पर खंडे डाल दिए और अपनी चार पहिया गाड़ी की तोड़फोड़ कर दी.

पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ अज्ञात दो बाइक सवार 6 बदमाशों ने मारपीट कर 12 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की चंद घंटे में पुलिस ने लूट की झूठी कहानी का पर्दाफाश कर दिया.झूठी कहानी रचने वाले अखिलेश पाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के ऊपर 35 लाख रुपए का कर्ज हो गया है.

कर्जदार पिता और परिवार को परेशान कर रहे हैं. इसलिए उसने कर्जदारों से बचने और परिवार की संवेदना के लिए 12 लाख रुपए की लूट के झूठी कहानी रची थी. वहीं पुलिस ने लूट की झूठी कहानी रचने वाले अखिलेश पाल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

स्मैक के नशे में युवक ने फांसी लगा ली

Tue Jul 29 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में आने वाले पुरानी शिवपुरी के अहीर मोहल्ले में एक युवक ने स्मैक की लत के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नवल सिंह कुशवाह 33 वर्ष तीन वर्षों से नशे का आदी था और इसी आदत ने उसकी जान ले ली।मृतक […]

You May Like