बालाजी दरबार में नौ दिवसीय श्री राम कथा शुरू, कलयुग में भगवत प्राप्ति का सबसे सरल माध्यम है श्रीराम कथा

ग्वालियर: शिंदे की छावनी स्थित पारदी मोहल्ला बालाजी दरबार में आयोजित में श्रीराम कथा का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा से पूर्व बालाजी दरबार से विशाल कलश यात्रा में माता बहने कलसो को लेकर चल रही थी बैंड बग्गी के साथ कलश यात्रा निकाली गई।राम कथा मर्मज्ञ आचार्य पं.घनश्याम शास्त्री जी महाराज ने कहा कि श्री राम कथा कलयुग में भगवत प्राप्ति का सबसे सरल साधन है, जो कानों के माध्यम से व्यक्ति के मन में प्रवेश करती है। इससे भगवान की छवि मन में बैठ जाती है और भगवत दर्शन की लालसा पैदा करती है। इसी लालसा से ही रास्ता निकाला जाता है। उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कहा गोस्वामी तुलसीदास ने ईश्वर की प्राप्ति के लिए सतगुरु की आवश्यकता बताई है। गुरु खोजे नहीं जाते, गुरु का दर्शन किया जाता है।

उन्होंने राम नाम की महिमा बताते हुए कहा कि कलयुग में योग, यज्ञ ,जप, तप, व्रत, पूजा जैसे साधना के कठिन मार्ग संभव नहीं है। केवल भगवान के नाम का सुमिरन ही भवसागर से पार कर सकता है। भगवान के सहस्त्रनाम है और कोई भी नाम जपा जा सकता है। इसी प्रसंग में उन्होंने ध्रुव की कथा सुनते हुए बताया की किस प्रकार पांच वर्ष की अवस्था में बालक ध्रुव ने परम पद को प्राप्त किया। ध्रुव की कारुणिक कथा सुनकर श्रोताओं के हृदय द्रवित हो गए। उन्होंने भगवान शिव तथा सती के प्रसंग के माध्यम से राम कथा के महत्व का सुंदर वर्णन किया कथा का समय साय 04 बजे से 08 बजे तक है। यह आयोजन 23 मई तक है। इस अबसर पर नरेंद्र मिश्रा परीक्षित रंजना प्रवीण दीक्षित ने रामचरित मानस पुराण की आरती की ।

संगीतमय भागवत कथा 21 से दुर्गा माता मंदिर मुरार में
ग्वालियर। दुर्गा माता मंदिर आर्य नगर गली नंबर 1 में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 21 मई मंगलवार से प्रसिद्ध भागवत आचार्य वृंदावन से पधारे पंडित श्री रवि तिवारी जी के मुखारविंद से श्रोताओं को रसपान करायेंगे 21 तारीख को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। परिक्षित आशा सोनी एवं समस्त आयोजक समिति द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।कलश यात्रा सुबह 8 बजे मंगलवार को आर्य नगर गली नंबर 1 दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर बारादरी चौराहा से घूमते हुए वापस आर्य नगर गली नंबर 1 दुर्गा माता मंदिर पर आएगी
श्रीमद् भागवत कथा के साथ-साथ अन्य धार्मिक आयोजन भी होगे कथा का समय साय 3 बजे से 6 बजे तक है

Next Post

गेहूं खरीदी का आंकड़ा 16 लाख पार

Sun May 19 , 2024
किसानों की सुविधा को देखते हुए राज्य शासन ने बढ़ाई तारीख   जबलपुर: जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का आंकड़ा 16 लाख के पार पहुंच चुका है। जिसमें शनिवार तक 105 केंद्रों में 17445 किसानों द्वारा फसल बेची जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि 29 […]

You May Like