स्मार्ट मीटर,सडक़ के गड्डे और शराब के मुद्दों पर कांग्रेस का धरना 

विदिशा। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न जन समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन माधवगंज चौराहे पर किया गया. इस दौरान कांग्रेस द्वारा स्मार्ट मीटर, बिजली बिल, नगर की खस्ताहाल सडक़ों और बेरोजगारी सहित अनेक समस्याओं को लेकर जिम्मेदारों को आड़े हाथों लिया. वहीं जन समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की.

इस मौके पर जिला प्रभारी प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता को परेशान कर रही है। जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रही है। सडक़ की बात करें, नगर पालिका द्वारा बढ़ाए हुए टैक्स की बात करें, चाहे किसानों को खाद की बात करें किसानों को खाद के लिए परेशान किया जा रहा है उनको खाद मिल नहीं रहा है और गली-गली में शराब बिक रही है गाय रोड पर बैठी हैं, उनका कोई सहारा नहीं है. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करती है. विदिशा की सडक़ों में गड्ढे ही गड्ढे हो रहे हैं, उन्हें भरवाने का काम नहीं कर रही है. हम इनका पूर्णता विरोध करते हैं। जबरन स्मार्ट मीटर लगाया जा रहे हैं।

Next Post

पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 129 अपराधी गिरफ्तार

Sat Jul 26 , 2025
पटना, 26 जुलाई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 129 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना […]

You May Like