कोलार में टुकड़ों में शव बरामद पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी

भोपाल।कोलार थाना क्षेत्र में मानव अंग टुकड़ों में मिलने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. एक खाली प्लाट में अज्ञात मानव शव के टुकडे पुलिस ने बरामद किए हैं. शव के अन्य हिस्सों की तलाश भी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मानव अंगों के मिलने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जहां अज्ञात शव के टुकड़े कर बोरे भर कर फेंका गया था. खाली प्लाट में हुए गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से शव का एक टुकड़ा बरामद हुआ. जिसके बाद गड्ढे से पानी निकालने के लिए मोटर चलाई गई. अज्ञात शव के अन्य टुकड़ों की खोजबीन करने में कोलार पुलिस जुटी है.

Next Post

मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी दिन दहाड़े चोरी की घटना से आक्रोश व्याप्त

Tue Oct 7 , 2025
जीरापुर। नगर से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित समीपस्थ ग्राम नाईहेड़ा में श्रीराम मंदिर से दिनदहाड़े भगवान के आभूषण चोरी होने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया. मंदिर गांव के मध्य रहवासी क्षेत्र में स्थित है. अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में […]

You May Like