नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत मोतीनाला में मिनी मैराथन आयोजित

मोतीनाला/मंडला। नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत शनिवार को मोतीनाला थाना परिसर में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस सामाजिक अभियान का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था।

इस आयोजन में एसडीओपी बिछिया सौरव तिवारी और डीएसपी राहुल खरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

मैराथन में आसपास के ग्रामीण अंचलों सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुरुष वर्ग में भीमडोंगरी के संजीव पंद्रे और महिला वर्ग में मवई की राधा मरकाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत बावरिया और उनकी टीम द्वारा लगातार गांव-गांव जाकर “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जनजागरूकता कार्य किए जा रहे हैं। वे युवाओं को इस मुहिम से जोड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा, बल्कि इससे समाज में नशे के खिलाफ एक सशक्त संदेश भी प्रसारित हुआ।

Next Post

बांदकपुर के गोवर्धन पर्वत पर आयोजित होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Sat Jul 26 , 2025
दमोह।श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर के दर्शनीय तीर्थ स्थल गोवर्धन पर्वत पर व मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्गो पर वृक्ष रोपित करने का संकल्प लिया है. अभियान में जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी, बांदकपुर मंदिर कमेटी,सामाजिक धार्मिक संगठन,पर्यावरण प्रेमी, विद्यालयों के बच्चे,कारीडोर निर्माण संघर्ष समिति,जिले के अनेक शिवभक्त शामिल होगे. अभियान […]

You May Like