आंगनवाड़ी में नौनिहालों से छल: नाश्ता बंद, भोजन भी देर से दे रहे

नर्मदापुरम। जिले कि हंडिया सेक्टर में शासन की योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए यहां एक और हजारों रुपया नोनीहालों के लिए खर्च किए जा रहे हैं वहीं दूसरी और जिम्मेदार बच्चों के मुंह से निवाला छीन कर योजनाओं को पलीता लगा रहे है। ऐसा ही मामला सालयाखेडी ग्राम पंचायत के, चीरा खान ग्राम की आंगनवाड़ी क्रमांक 1 का है जहां नौनिहालों को दुर्गा स्व: सहायता समूह द्वारा नाश्ता नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है। वही दूसरी तरफ छोटे-छोटे नौनिहालों को 1 बजे तक भोजन भी नहीं मिल पाया है। जानकारों की माने तो हंडिया सेक्टर के चीरा खान ग्राम की आगनबाडी में बच्चों को सुबह नाशता नहीं मिला।जब नाश्ता क्यों नहीं मिला इस पर महिला कार्यकर्ता,अमरा माणिक ने बताया है कि दुर्गा देवी स्व: सहायता समूह ने नौनिहालों को बनाने में असमर्थता जाहिर कि गई । वही भोजन भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। भोजन भी गुणवत्ता हीन होने से बच्चों की रुचि भी कम हो रही है।

 

 

Next Post

मिलावट पर शिकंजा: 5 क्विंटल मिल्क केक और बर्फी जब्त, सैंपल जांच को भेजे

Tue Jul 22 , 2025
सागर। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत एस.डी.एम. बण्‍डा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने संयुक्त छापा मार कार्यवाही की। बण्डा के बरा बस स्टेण्ड पर इलेक्ट्रिक वाहन द्वारा ले जाया जा रहा लगभग 5 क्विंटल मिल्क केक एवं बाइट बर्फी जिसमें लेवल संबंधी अनियमिताओं जैसे उत्पादन […]

You May Like