मिलावट पर शिकंजा: 5 क्विंटल मिल्क केक और बर्फी जब्त, सैंपल जांच को भेजे

सागर। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत एस.डी.एम. बण्‍डा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने संयुक्त छापा मार कार्यवाही की। बण्डा के बरा बस स्टेण्ड पर इलेक्ट्रिक वाहन द्वारा ले जाया जा रहा लगभग 5 क्विंटल मिल्क केक एवं बाइट बर्फी जिसमें लेवल संबंधी अनियमिताओं जैसे उत्पादन दिनांक का आभार बेच नंबर का अभाव आदि पाये जाने पर हरे कृष्णा व्हाइट वर्फी 200 किलोग्राम एवं न्यू राधिका निशा केक के 300 किलो ग्राम मात्रा जो कि 10 किलोग्राम एवं 4 किलोग्राम के पैकेटों में पैक कर 10 बोरियों में ले जायी जा रही थी। पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त इलेक्टिक वाहन को जप्त किया गया एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा उक्त दोनों खाद्य पदार्थों के शंका के आधार पर नियमानुसार नमूने लिये गये एवं शेष मात्रा को उक्त कमियों के चलते सीज कर, कोल्ड स्टोरेज में रखा गया एवं जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

हाईवे पर ट्रक ने चार गायों को कुचला, मौके पर मौत

Tue Jul 22 , 2025
छतरपुर। छतरपुर जिले के बमीठा-झांसी नेशनल हाईवे पर सरानी ब्रज के पास चार गायों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। सभी गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो राहगीरों ने रिकॉर्ड किया, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मृत गायों के ऊपर […]

You May Like