रूस शर्तों के साथ यूक्रेन से बातचीत को तैयार

माॅस्को, 21 जुलाई (वार्ता) रूसी संसद क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रविवार को कहा कि यूक्रेन से समझौते की दिशा में रूस तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है, लेकिन इस समझौते में लक्ष्यों को हासिल करने की बात होनी चाहिए।

श्री पेसकोव ने सरकारी टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा, “राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बार-बार यूक्रेनी समझौते को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण निष्कर्ष पर पहुँचाने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। यह एक लंबी प्रक्रिया है, इसके लिए प्रयास की आवश्यकता है, और यह आसान नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे लक्ष्य स्पष्ट हैं, वे बदलते नहीं हैं।’

रूसी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि कोई भी शांति समझौता यूक्रेन के अपने चार क्षेत्रों से सेना वापस बुलाने, नाटो में शामिल होने की कोशिश छोड़ने और नाटो सैनिकों की तैनाती रोकने पर निर्भर करता है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि उनके अधिकारियों ने इस सप्ताह रूस के साथ शांति वार्ता का एक नया दौर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, ‘युद्धविराम के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।’

गौरतलब है कि गत 14 जुलाई को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ बैठक के दौरान कहा कि अमेरिका नाटो के जरिए यूक्रेन को हथियार भेजेगा, और 50 दिनों में युद्धविराम समझौता न होने पर रूस पर ‘कड़े टैरिफ’ लगाने की धमकी दी।

उधर रूस ने श्री ट्रंप के 50 दिन के अल्टीमेटम को खारिज कर दिया और इस धमकी को अस्वीकार्य बताया।

 

Next Post

कावड़ भरने गए दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Mon Jul 21 , 2025
अशोकनगर। शहर से 9 किलोमीटर दूर स्थित तूमैन गांव की त्रिवेणी नदी में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना हुई। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए कावड़ भरने गए दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दियाधरी गांव के सौरभ […]

You May Like