बस ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

सिंगरौली: बैढ़न-बलंगी मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छाबड़ा ट्रेवल्स की एक बस ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बस बैढ़न से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार बस ने युवक को टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Next Post

खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Sun Jul 20 , 2025
अनूपपुर: जिले के थाना राजेन्द्रग्राम अंतर्गत ग्राम पटना में शनिवार दोपहर खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर का पिछला पहिया गहरे गड्ढे में फंस गया, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। जिससे 28 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।जानकारी अनुसार राहुल सिंह पुत्र सहदेव सिंह निवासी […]

You May Like

Play sound