खजूरी बाजार में किताब दुकान में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझाई

इंदौर: खजूरी बाजार में बीती रात एक किताब की दुकान में अचानक आग लग गई. घटना जय हिंद ट्रेडिंग कंपनी में हुई, जहां बिजली केबल और मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी. फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.रात करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर मोती तबेला फायर स्टेशन से एसआई शिवनारायण शर्मा की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची.

वहां बिजली तार में शॉर्ट सर्किट के कारण केबल वायर और मीटर जल चुके थे. टीम ने 500 लीटर पानी डालकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से चार दुकानें, जिनमें किताब और राखी की दुकानें शामिल थीं, जलकर राख हो गई थीं. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से व्यापारी चिंतित हैं

Next Post

पाकिस्तान की धमकी के केंद्र में क्यों है जामनगर रिफाइनरी? समझिए मुनीर के बयान के मायने

Tue Aug 12 , 2025
पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भारत की आर्थिक शक्ति को निशाना बनाने की धमकी दी, बताया ‘आर्थिक युद्ध’ का संकेत। नई दिल्ली, 12 अगस्त (वार्ता): पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने हाल ही में भारत के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी […]

You May Like