भारत ए पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा

एंटवर्पेन, 18 जुलाई (वार्ता) भारत ए पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम के स्पोर्टसेंट्रम विल्रिजसेप्लेन में अपने यूरोपीय दौरे में बेल्जियम के खिलाफ 1-3 से दुर्भाग्यपूर्ण हार का सामना करना पड़ा।

कप्तान संजय ने अपनी टीम का नेतृत्व किया और भारतीय टीम के लिए एकमात्र गोल किया।

बेल्जियम ने पहले ही क्वार्टर में तीन गोल दागकर मैच में शुरुआती बढ़त बना ली। भारत ने दबाव बनाए रखा, गेंद पर कब्ज़ा बनाए रखा और बाकी तीन क्वार्टर में आक्रमण में अच्छे मौके बनाए, जिससे वे गुरुवार को मैच के अंतिम क्वार्टर में गोल करने में सफल रहे।

मैच के बाद भारत ‘ए’ के कोच शिवेंद्र सिंह ने कहा, “खराब शुरुआत के बावजूद, कुल मिलाकर मैच बहुत अच्छा रहा। हमने शुरुआत में गोल खाए, लेकिन दूसरे हाफ में वापसी करते हुए मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। गेंद की पोजिशनिंग अच्छी थी और हमने कई मौके बनाए, बस हमें अपनी फिनिशिंग पर ध्यान देने की जरूरत है।”

शिवेंद्र ने आगे कहा, “इन युवा खिलाड़ियों पर बहुत दबाव है क्योंकि उनका सामना दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों और खिलाड़ियों से है। इसके बावजूद, खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं और मैदान पर प्रभावशाली रहे हैं। यह दौरा इन युवाओं को विकसित करने और उन्हें अपनी क्षमता तक पहुंचने में मदद करने के लिए है। अब हमारा सामना दुनिया की नंबर 1 टीम नीदरलैंड से है और इस तरह के अनुभव इन खिलाड़ियों के करियर में बहुत काम आएंगे।”

भारत ‘ए’ पुरुष हॉकी टीम अब 18 जुलाई और 20 जुलाई को भारतीय समयानुसार क्रमशः 21:30 और 20:30 बजे नीदरलैंड के खिलाफ दो महत्वपूर्ण मैच खेलने के लिए आइंडहोवन वापस जाएगी।

Next Post

बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप मिश्रित टीम: भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को 110-69 से हराया

Fri Jul 18 , 2025
सोलो, इंडोनेशिया, 18 जुलाई (वार्ता) भारत ने शुक्रवार को इंडोनेशिया में ग्रुप डी के मुकाबले में श्रीलंका को 110-69 से हराकर बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। विष्णु कोडे और रेशिका यू की मिश्रित युगल जोड़ी ने रिले पॉइंट सिस्टम में केनेथ अरुगोडा […]

You May Like