स्वच्छता लीग का ताज: भव्य स्वागत के बीच महापौर-आयुक्त पहुंचे शहर

इंदौर: एक बार फिर स्वच्छता लीग में देश में पहला स्थान हासिल कर इंदौर ने स्वच्छता का ताज अपने नाम किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा शनिवार को इंदौर लौटे। एयरपोर्ट पर एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। हर्ष और उल्लास के माहौल में महापौर और आयुक्त को फूल-मालाओं से स्वागत कर जुलूस के रूप में एयरपोर्ट से राजबाड़ा तक ले जाया गया।

स्वच्छता के इस सम्मान ने एक बार फिर इंदौर को देश में सिरमौर बनाया है। नगर निगम टीम और शहरवासियों की संयुक्त मेहनत के चलते यह उपलब्धि संभव हो सकी है। जुलूस में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए और शहर की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

Next Post

ग्वालियर’-प्रयागराज एक्सप्रेस, ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी में अब कल से 3 स्लीपर कोच लगेंगे

Fri Jul 18 , 2025
ग्वालियर: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्स्रप्रेस (12197/12198) और ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस (11801/11802) में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच स्थाई रूप से जोड़ने का फैसला किया है।रेलवे ने बताया कि कोच वृद्धि 19 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से लागू की जायेगी। गाड़ी संख्या 12198 […]

You May Like