इंदौर: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में लगातार 8 वीं बार नंबर वन आने का कारण महिला सफाई मित्रों की मेहनत है. पूरे देश में इंदौर ऐसा शहर है, जहां रात में महिलाएं सफाई कार्य करती हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मध्यप्रदेश भारत का हृदय है.
मोदी के सपने को मध्य प्रदेश सरकार कर रहा है. पूरे प्रदेश के आठ शहरों ने सफाई में पुरस्कार प्राप्त किया है यह हमारे लिए गर्व की बात है. इंदौर में महापौर और उनकी पूरी अधिकारियों और सफाई मित्र की टीम ने बधाई योग्य काम किया है। हम इस तरह से लगातार कार्य करते रहेंगे. सभी शहर वासियों निगमकर्मियों को शुभकामनाएं.
