मानव तस्करी:रतलाम रेलवे स्टेशन पर 10 बच्चों का रेस्क्यू

रतलाम । जीआरपी ने रतलाम रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत तरीके से स्पेशल ट्रेन में ले जाया जा रहे 10 बच्चों का रेस्क्यू किया है| टीम द्वारा यह कार्रवाई सूचना पर की गई|

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम रेलवे स्टेशन पर ऑन ड्यूटी स्टेशन अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव को सोशल वेलफेयर संगठन, विदिशा से कॉल आया तथा बताया कि गाड़ी संख्या 09190 कटिहार मुम्बई सेंट्रल स्पेशल में अनाधिकृत रूप से बच्चों को ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही उनके द्वारा इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल के पी आर मीणा, जी. आर.पी., रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और सिविल प्रशासन को दी गई।

रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी , सिविल प्रशासन और रेलवे के स्टाफ के साथ मिलकर स्लीपर क्लास से 10 बच्चों को गाड़ी से उतार कर उनका रेस्क्यू किया गया जिसमें अधिकांश नाबालिग थे। इस कार्यवाही मे रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम भी उपस्थित रही।

इसकी सूचना वडोदरा मंडल को भी दी गई तरह वडोदरा मंडल पर भी कार्यवाही कर 30 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

Next Post

कुंदा नदी उद्गम स्थल पर मंत्री पटेल ने किया पौधारोपण, सिरवेल महादेव के किए दर्शन

Thu Jul 17 , 2025
खरगोन। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को पहाडिय़ों में बसे सिरवेल महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया। इसके बाद धूपाबुर्जुग स्थित कुंदा नदी उद्गम के स्थल पर पौधरोपण भी किया। इस दौरान मंत्री श्री […]

You May Like