लंदन, 14 जुलाई (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर पहली बार विम्बलडन के नए बादशाह बन गए हैं। सिनर ने रविवार को फाइनल पिछले दो बार के चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्काराज को चार सेटों में 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया और विंबलडन जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बने।
सिनर ने रौलां गैरो में मिली हार के पांच हफ्ते बाद, विंबलडन में शानदार अंदाज में अल्काराज से बदला लिया और अपना चौथा मेजर ख़िताब जीता।
चैंपियनशिप में अपने पहले फाइनल में, दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी ने एक बेहतरीन मुकाबले में स्पेनिश खिलाड़ी को पराजित किया।
