सोन नदी का जल स्तर बढ़ने से जोगदहा घाट पर पानी में घिरे मवेशी

अमिलिया/सीधी:बाणसागर बांध में जल स्तर लगातार बढ़ने से गेटों को खोलकर पानी छोड़ने का सिलसिला अनवरत रूप से चल रहा है। लिहाजा सीधी जिले में सोन नदी का जल स्तर बारिश के साथ ही बाणसागर बांध से आने वाले पानी के कारण तेजी से बढ़ रहा है।आज बहरी-हनुमना मार्ग में स्थित सोन नदी के जोगदहा पुल के समीप पानी के ऊपर चट्टानी टापू में घास चरने गये करीब दो दर्जन मवेशी पानी के तेज बहाव के बीच फंस गये।

पुल के ऊपर से निकल रहे कुछ लोगों की निगाहें टापू के बीच नदी के बीच में फंसे मवेशियों पर गई तो उनके द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया। जिसके बाद प्रशासनिक अमले को भी सोन नदी के बीच में टापू में मवेशियों के फंसने की जानकारी मिली।इसके बाद से पानी के बीच में फंसे मवेशियों को रेस्क्यू करने की कार्ययोजना पर काम तेजी से शुरू हो चुका है।

Next Post

ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत

Sun Jul 13 , 2025
सिंगरौली:जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचौर के देवरा ग्राम रेलवे स्टेशन श्याम गुप्ता के घर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की रेल गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like