देवगांव में श्रावण मास में चमत्कार !!शिवलिंग पर प्रकट हुआ नाग, श्रद्धालुओं का सैलाब

मंडला। श्रावण मास में भगवान शिव की कृपा किस रूप में प्रकट हो जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक अद्भुत और आस्था से परिपूर्ण दृश्य शनिवार शाम मंडला जिले के ग्राम देवगांव में देखने को मिला, जब शिवलिंग की स्थापना से ठीक पहले उसमें एक जीवित नाग के दर्शन हुए। यह दृश्य मानो भगवान शिव के साक्षात रूप का प्रतीक बन गया और पूरे गांव में श्रद्धा की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गांव के एक परिवार द्वारा श्रावण मास के शुभ अवसर पर जबलपुर भेड़ाघाट से शिवलिंग लाकर घर में स्थापना की तैयारी की जा रही थी। करीब 4 बजे जैसे ही शिवलिंग को पूजा स्थल पर लाया गया, उसी समय शिवलिंग के पास एक नाग प्रकट हो गया। ग्रामीणों ने इसे भोलेनाथ की कृपा का संकेत मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर सर्प मित्र को बुलाया गया, जिन्होंने सावधानीपूर्वक नाग को शिवलिंग के ऊपर विराजमान कर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए। यह दृश्य कुछ समय तक बना रहा और उपस्थित लोगों के लिए यह क्षण अविस्मरणीय बन गया। बाद में नाग को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

गौरतलब है कि श्रावण मास में नाग और शिव का मिलन पौराणिक दृष्टि से भी बेहद शुभ और दुर्लभ माना जाता है। इससे पहले भी सावन में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसे भक्तगण चमत्कार और ईश्वरीय संकेत मानते हैं।

Next Post

भक्ति की शक्ति:168 किमी दूर उज्जैन से 71 लीटर शिप्रा जल कांधो पर पैदल लेकर गांव जा रहा भक्त

Sat Jul 12 , 2025
सारंगपुर।भक्ति के आगे समस्त अडचने और बाधाएं दूर हो जाती है और हर मुश्किल से मुश्किल काम सरल होता चला जाता है। कुछ इसी तरह की मिशाल हरिओम गुर्जर ने प्रस्तुत करके दिखाई है। हरिओम गुर्जर उज्जैन से अपने 168 किलोमीटर दूर गांव तक 71 लीटर पवित्र क्षिप्रा नदी का […]

You May Like