सागर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई प्रमुख मार्ग बंद

सागर। जिले में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते कई थाना क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल द्वारा जिले की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। महाराजपुर-तरादेही मार्ग, देवरी का झनकू पुल, बांदरी मेहर-दुआ रोड, खुरई का विदिशा-पढ़ारी रोड, बरायठा-बंडा मार्ग, बेरखेड़ी-गढ़ाकोटा मार्ग और बलेह-सालिया मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इन सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है और बैरिकेटिंग कर यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जा रहा है। प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Next Post

रीवा के संजय नगर में टूटी गैस पाइप लाइन, भडक़ी आग

Sat Jul 12 , 2025
रीवा। रीवा शहर में 36 घंटे हुई बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गये है, चारो तरफ पानी ही पानी है. सुबह समान थाना अन्तर्गत संजय नगर में शासकीय स्कूल में पानी भर गया. नगर निगम का अमला जेसीबी लेकर पानी निकासी के लिये नाली बनाने का काम शुरू […]

You May Like

Play sound