कैबिनेट मंत्री ने किया पौधारोपण, सूर्यकुंड धाम में पर्यावरण संरक्षण की पहल

मंडला:जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सूर्यकुंड धाम अब पर्यावरण संरक्षण का भी केंद्र बन रहा है। यहां नर्मदा परिक्रमावासियों की सेवा में संलग्न सूर्यकुंड महाआरती भंडारा समिति ने विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अब पौधारोपण अभियान की भी शुरुआत की है। इसी कड़ी में सूर्यकुंड धाम की राम वाटिका में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

यह पहल कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके के मार्गदर्शन में की गई। सूर्यकुंड महाआरती भंडारा समिति और गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में इस अभियान को अंजाम दिया गया। रोपित किए गए पौधों में रुद्राक्ष, चंदन, चीकू, नीम, आम, अमरूद, बरगद और पीपल जैसे महत्वपूर्ण वृक्ष शामिल हैं, जो न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाएंगे बल्कि भविष्य में परिक्रमावासियों को छाया और फल भी प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके का स्वागत किया गया। उन्होंने स्वयं भी सूर्यकुंड धाम परिसर की राम वाटिका में कई फलदार और छायादार पौधे लगाए। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। मंत्री उईके ने कहा कि हमारी पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हम सभी मिलकर पौधारोपण करें और उनकी देखभाल करें। सूर्यकुंड महाआरती भंडारा समिति की यह पहल सूर्यकुंड धाम को धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व के लिए भविष्य में अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी। पौधारोपण के दौरान सूर्यकुंड महाआरती भंडारा समिति और गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Next Post

सावन मास में सिवनी के शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Fri Jul 11 , 2025
सिवनी: महादेव के भक्तों को श्रावण मास यानी सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है। शुक्रवार को सावन माह की शुरूआत में जिले के सभी शिव मंदिर में शिव की पूजा शिव अभिषेक करने बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचे। इसके साथ ही सावन मास में रामचरित्र मानस पाठ की […]

You May Like