छतरपुर: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में एक निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। दुरियागंज रेलवे स्टेशन के पास बन रहे नए रेलवे पुल पर काम करते समय मजदूर मूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, काम करते वक्त अचानक लोहे का सरिया उनके आंख के ऊपर आ लगा, जिससे उन्हें तुरंत चोट आई और हालत बिगड़ गई।
हादसा सुबह लगभग 11 बजे हुआ, जिसके बाद साथी मजदूरों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार मूलचंद को सिर और आंख के पास गहरी चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।स्थानीय लोगों और मजदूरों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपकरणों की कमी लंबे समय से चिंता का विषय रही है। मजदूर बिना हेलमेट और सुरक्षा कवच के काम करते दिखाई देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। घटना के बाद मजदूरों ने निर्माण कंपनी से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
Next Post
नक्सल प्रभावित बच्चों की घुड़सवारी बनेगी बस्तर की नई पहचान, शाह के समक्ष होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन
Sat Dec 13 , 2025
जगदलपुर, 13 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा से लंबे समय तक प्रभावित रहे बस्तर अंचल के आदिवासी बच्चों के सपनों ने अब नई उड़ान भरी है, जिन बच्चों ने कभी अपने जीवन में घोड़ा तक नहीं देखा था, वे घुडसवारी में दक्ष हो गये हैं। राज्य में शनिवार को […]
