महाकाल सवारी मार्ग पर मकान दुकान पर एक जैसे रंग रहेंगे

उज्जैन:महाकाल की सवारी में नए-नए प्रकल्पों की शुरुआत की जा रही है, इस बार सवारी में जिस प्रकार से सेना का बैंड आएगा ,ऐसे में यह भी योजना तैयार की जा रही है की सवारी मार्ग में आने वाले सारे मकान एक रंग में रंगे में हो व दुकानों के बाहर लगे बोर्ड भी एकरूपता में हों.स्मार्ट सिटी और नगर निगम द्वारा एक प्रेजेंटेशन देखा गया है, जिसमें पूरी योजना विस्तृत तौर पर बनाई जा रही है, सब कुछ ठीक रहा तो महाकाल सवारी मार्ग का विहंगम दृश्य श्रद्धालुओं और शहर वासियों को लुभायेगा, इसके लिए मंगलवार को एक अहम बैठक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई. उज्जैन में महाकाल सवारी मार्ग पर हेरिटेज स्ट्रीट विकास योजना तैयार की जा रही है. महापौर मुकेश टटवाल की उपस्थिति में स्मार्ट सिटी कार्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
हेरिटेज स्ट्रीट विकास कार्य
महाकाल सवारी मार्ग में आने वाले समय में हेरिटेज स्ट्रीट विकास कार्य योजना अंतर्गत होने वाले कार्यों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया की सवारी मार्ग हेरीटेज स्टेट विकास योजना के अंतर्गत क्या स्वरूप रह सकता है.
मास्टर प्लान 2035 पर मंथन
महाकाल की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरा एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है,उसके अनुसार योजना की अनुमानित लागत 83.78 करोड़ से सड़कों का चौड़ीकरण, भूमिगत सर्विस (पानी, सिविल, नाली, बिजली सहित) पैदल यात्रियों के लिए अनुकूल सड़क, पैदल मार्गों का पूर्ण निर्माण, रामघाट तथा महाकाल चौराहे पर सवारी द्वार एवं रामघाट पर पूजा स्थल का निर्माण, मार्ग में ऐतिहासिक धार्मिक स्मारकों संरचनाओं में सुधार, सड़क किनारे दुकानों और संपत्तियों का समरूप, महाकाल सवारी की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली मूर्तियां, स्मार्ट एलइडी लाइट के साथ हेरिटेज स्टाइल में बैठने की व्यवस्था के साथ सड़कों का निर्माण, रेलिंग एवं पार्किंग व्यवस्था, फ्रेश रूम, सूचना बोर्ड, मार्ग संकेतक, पीए सिस्टम एवं निगरानी प्रणाली के साथ ही परियोजना क्षेत्र में अन्य निर्माण के लिए विनियामक दिशा निर्देश की सुविधा महाकाल सवारी मार्ग में होगी.
सवारी मार्ग पर यह सुविधा रहे
महापौर मुकेश टटवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाकाल सवारी मार्ग विकास योजना के अंतर्गत जो कार्य योजना बनाई गई उसपर शीघ्र ही शासन से स्वीकृति प्राप्त की जाए, योजना में सवारी मार्ग के भवनों के एक रंग में होने, दुकानें के बोर्ड एक समान हो, मार्ग पर वृद्ध एवं दिव्यागजन हेतु स्थान का निर्धारण सहित अन्य आवश्यक बातों को सम्मिलित करने हेतु कहा गया.

Next Post

भारतीय मूल के सबीह खान बने एप्पल के नए COO: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सिलिकॉन वैली तक का शानदार सफर, जानें टिम कुक के 'ब्रिलियंट स्ट्रैटेजिस्ट' की कहानी

Wed Jul 9 , 2025
जेफ विलियम्स का स्थान लेंगे सबीह खान; 30 साल से एप्पल से जुड़े हैं, ग्लोबल सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नई दिल्ली, 9 जुलाई, 2025 (नवभारत): वैश्विक तकनीकी दिग्गज एप्पल इंक. ने भारतीय मूल के अनुभवी कार्यकारी सबीह खान को कंपनी का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) […]

You May Like