इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब वह दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था. एमआर 10 के समीप उसकी एक्टिवा फिसल गई और पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया.मृतक की पहचान गौरव उर्फ शिब्बू महारना उम्र 25 वर्ष निवासी गणेश धाम के रूप में हुई है. परिजनों ने पुलिस को बतायाकि वह अपने दोस्त रोहन से मिलने के बाद घर लौट रहा था.
इसी दौरान एमआर 10 क्षेत्र में उसकी एक्टिवा अचानक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गया. तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया.घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. हीरानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. बताया गया कि गौरव पीओपी का काम करता था और परिवार का इकलौता पुत्र था. पुलिस द्वारा वाहन चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों पता लगाया जा रहा है.
