कंप्यूटर ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर: एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह विभिन्न अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम कर चुका था. मामले में पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज जांच शुरु की.शहर में कई अखबारों में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में सेवाएं दे चुके अमित बुडाने ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक लंबे समय से बेरोजगारी और निजी परेशानियों से जूझ रहा था, हालांकि पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है. फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है.

Next Post

भारत अब सितम्बर 2026 में करेगा बांग्लादेश का सफेद गेंद का दौरा

Sun Jul 6 , 2025
नयी दिल्ली , (वार्ता) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) ने अगस्त 2025 में बांग्लादेश और भारत के बीच सफेद गेंद की श्रृंखला, तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों को सितंबर 2026 तक स्थगित करने पर पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की है। बीसीसीआई […]

You May Like

Play sound