दीवार गिरने से एक बुजुर्ग दंपति की मौत

शहडोल: जिले के केशवाही स्थित मझौली क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश से कच्ची दीवार गिरने से एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। घटना आज तड़के करीब 4 बजे की है।जवाहर महरा (65) और उनकी पत्नी डोमनिया महरा (60) अपने घर में सो रहे थे। बारिश से भीगी कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। दंपति के पास सो रहा उनका पोता राकेश (5) सुरक्षित है। वह जहां मलबा गिरा, उससे दूर था।

बगल के कमरे में सो रहे दंपति के बेटे और बहू ने दीवार गिरने की आवाज सुनी। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से मलबा हटाया। घायल दंपति को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी आशीष झरिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंच रहे हैं।पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Next Post

सांसद ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Sat Jul 5 , 2025
सीधी: लोक सभा क्षेत्र सीधी संसाद डॉ.राजेश मिश्रा आज लोकसभा क्षेत्र के सीधी विधानसभा अंतर्गत सेमरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उपस्थित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like