विद्यालय वाहन: परिसर में पिक-अप और ड्रॉप अनिवार्य, 15 वर्ष से पुराने वाहन प्रतिबंधित

जबलपुर:कलेक्टर दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में 17 प्राईवेट स्‍कूलों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर यातायात व्‍यवस्‍था पर चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि स्‍कूलों के लगने व छूटने के समय ट्राफिक व्‍यवस्‍था समुचित रहे, जिससे जाम की स्थिति न बने। स्‍कूली वाहन स्‍कूल कैंपस के अंदर ही वि‍द्यार्थियों को उतारें व छुट्टी के समय वहीं से बैठायें। साथ ही कहा कि वाहनों में आवश्‍यक सुरक्षा उपकरण रहे।

चालक-परिचालकों के चरित्र के साथ अन्‍य विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे कोई अवांछित घटनाक्रम न हो इसके लिए स्‍कूल प्रबंधन यातायात व्‍यवस्‍था को लेकर सुगम व ठोस कार्ययोजना तैयार करे। इसके साथ ही कहा गया कि यातायात व्‍यवस्‍था को सुगम बनाने के लिए स्‍कूलों के लगने का समय अलग-अलग करने का प्‍लान तैयार करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, अपर कलेक्‍टर मिशा सिंह, एडीशनल एसपी आनंद कलादगी सहित संबंधित स्‍कूल के प्राचार्य व प्रबंधक मौजूद थे।
इस दौरान विशेष रूप से कहा गया कि ओमनी वेन जैसे अन्‍य स्‍कूली वाहन 15 साल से पुरानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी स्‍कूल के पास पुराने वाहन है तो तत्‍काल उन वाहनों को बदल दें, अन्‍यथा मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के विरूद्ध आवश्‍यक कार्यवाही की जायेगी।

इसके साथ ही कहा गया कि सभी स्‍कूल अपने-अपने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर ध्‍यान केन्‍द्रित करें। यदि उनके स्‍कूल में पार्किंग की समुचित व्‍यवस्‍था नहीं है तो अस्‍थाई पार्किंग की सुगम व्‍यवस्‍था करें। साथ ही सख्‍त निर्देश दिये गये कि स्‍कूल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से स्‍कूलों के आस-पास कहीं भी जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए।

Next Post

राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर से 'वन बिग ब्यूटीफुल' बिल बना कानून: अमेरिकी राष्ट्रपति बोले - 'यह एक नई शुरुआत', अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मिलेगा बूस्ट

Sat Jul 5 , 2025
व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक समारोह, राष्ट्रपति ट्रंप ने बहुप्रतीक्षित टैक्स और खर्च विधेयक पर किए हस्ताक्षर; दावा – अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वॉशिंगटन डीसी, 5 जुलाई (नवभारत): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज व्हाइट हाउस में एक ऐतिहासिक समारोह में बहुप्रतीक्षित टैक्स और खर्च […]

You May Like