रायसेन।शहर के प्रेसीडेंसी कॉलेज में इंस्पायर अवार्ड विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। रायसेन, विदिशा जिले से 71 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी सहभागिता निभाई।इस तरह स्कूली वैज्ञानिकों ने अपने बौद्धिक ज्ञान से तैयार किए मॉडल।बच्चों के बनाए साइंस मॉडलों का परीक्षण वैज्ञानिकों की टीम ने किया।।
कक्षा 6 से 10वीं तक के 71 विद्यार्थियों ने लिया प्रदर्शनी में भाग
दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन यहां में किया गया। प्रदर्शनी में रायसेन विदिशा जिले के विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए हैं। अपने बौद्धिक ज्ञान के आधार पर ‘बाल वैज्ञानिकों’ ने इस तरह के शानदार मॉडल तैयार किए कि उन्हें देखते हुए बाहर से आए वैज्ञानिक भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।
जिला शिक्षा विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत 27 और 28 जून को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया शुक्रवार को प्रेसिडेंट कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संजय गोहिल और जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक डीपीसी टीके रैकवार ने मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में विज्ञान शिक्षा, नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।डीईओ डीडी रजक ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित नवाचार केवल प्रोजेक्ट तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें जीवन में अपनाकर समाजोपयोगी बनाया जाए। डीपीसी रैकवार एडीपीसी ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उन्हों ने कहा कि विद्यार्थियों को भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपना संघर्ष जारी रख बेहतर मुकाम हासिल किया।
समापन समारोह में डॉ भास्कर जिपं सीईओ अंजू पवन भदोरिया,डीईओ डीडी रजक,एडीपीसी एमआर बागड़ी मोनिका पटेल एडीओ ,कॉलेज संचालक संजय गोहिल शामिल हुए।संचालन अरुण गोयल ने किया।सांची हासे स्कूल के प्राचार्य अनिल दीक्षित ने इंस्पायर अवार्ड विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी।
