शिवराज ने भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना

भोपाल (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आम आदमी पार्टी के संयोजक वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि ईमानदारी की कसमें खाने वाले केजरीवाल सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं।

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री चौहान उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन में यह बात कही। श्री चौहान ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा और नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये केजरीवाल नहीं करप्शनवाल बन गए हैं। इन्होंने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। ईमानदारी की सौगंध खाने वाला सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है। पूर्व सीएम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार का नाम लिए बिना कहा कि, भारत के टुकड़े-टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले और आतंकवादियों का महिमामंडन करने वालों को जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

श्री चौहान ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि, इंडी मतलब इनके नेता अपरिपक्व, नेता घबराए हुए है, कुछ भी बोल रहे है और आत्मविश्वास हिला हुआ है। खतरनाक है, देश विरोधी और देश बाटने वाले बयान देते है। इनका जनता से सरोकार नहीं है।

श्री चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का तो तय है कि, जीतने के बाद नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले बताएं कि, आखिर उनका प्रधानमंत्री कौन है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाकर बेटियों को जन्म से ही लखपति बनाने का काम किया। इसके बाद कन्या विवाह योजना बनाई, जिसके अंतर्गत लाखों बेटियों की शादी करवाई। बहनों को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया। संबल योजना के तहत बहनों के खाते में बच्चे के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रूपए दिए गए। उसके बाद आई लाड़ली बहना योजना, इस योजना ने बहनों को आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ा दिया।

Next Post

मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ वर्षा के आसार

Wed May 15 , 2024
भोपाल, (वार्ता) मौसम के बदलते तेवर के बीच मध्यप्रदेश में अगले चौबीस घंटो के दौरान कई स्थानों गरज चमक के साथ ही हल्की वर्षा के आधार हैं। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया है कि राज्य के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की […]

You May Like