मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी, अनेक स्थानों पर लू का अलर्ट

भोपाल, 31 मई (वार्ता) राजस्थान से आ रही गर्मी हवाओं से पूरा मध्यप्रदेश जबर्दस्त गर्मी की चपेट में है। आज भी गर्मी का असर सुबह से देखा जा रहा है। धूप के तीखे तेवर लगातार बने हुए हैं। आज दिन में प्रदेश के अनेक स्थानों पर लू का अलर्ट है। वहीं, सीधी, सतना और छतरपुर में तीव्र लू चल सकती है।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश के उत्तर पश्चिम के हिस्से गुना, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया सहित कुछ अन्य स्थानों पर लू का प्रभाव दिन में देखा जा सकता है। वहीं उत्तर पूर्व के सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में कहीं कहीं लू का प्रभाव देखा जा सकता है। वहीं सीधी, सतना और छतरपुर जिले में तीव्र लू का असर देखा जा सकता है। इस बीच भिंड और दतिया सहित कुछ अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी की भी संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1़ 5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है तथा अरब सागर से नमी भी आ रही है। इसके चलते प्रदेश में कल से गर्मी में कुछ राहत की उम्मीद की जा रही है।

राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में गर्मी का दौर जारी है। सुबह से धूप के चलते तीखे रहे, जिससे भीषण गर्मी का प्रभाव बना रहा। यहां रात्रि का तापमान 30़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Next Post

भोपाल में द्रोणाचंल स्थित योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो आरंभ होगा: यादव

Fri May 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 31 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सिविल-मिलिट्री सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके जन सामान्य के लिए शीघ्र ही द्रोणाचार्य स्थित योद्धा […]

You May Like