चंपाई सोरेन झारखंड के टाइगर: शिवराज

विदिशा, 01 सितंबर (वार्ता) केन्द्रीय मंत्री एवं झारखंड राज्य के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड के टाइगर हैं। वे आंदोलन की भट्टी से तपकर निकले ऐसे नेता है, जिन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को खड़ा किया और अलग झारखंड बनने में उल्लेखनीय भूमिका निभायी।

श्री चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र में यात्रा के दौरान मीडिया से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री सोरेन सच में झारखंड के टाइगर हैं। वे आंदोलन की भट्टी में तप के निकले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जेएमएम को खड़ा किया और अलग झारखंड बनने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। जनता में उनका आदर है, वो झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में आए हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जिस ढंग से विदेशी घुसपैठ के कारण झारखंड तबाह और बर्बाद हो रहा है। बेटियों से शादी करके उनके नाम पर जमीने खरीदी जा रही हैं। वो चिंतित हैं जिस ढंग से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं और जिस ढंग से उन्हें अपमानित किया गया। मुख्यमंत्री होते हुए भी नियुक्ति पत्र नहीं बांटने दिए। कार्यक्रम नहीं करने दिए। क्योंकि जेएमएम अब ‘पति-पत्नी’ की पार्टी बन कर रह गयी है और इसलिए उन्होंने झारखंड को बचाने के लिए भाजपा का दामन थामा है। गठबंधन की सरकार जाना अब तय है और अब भाजपा सरकार बनाएगी।

श्री चौहान ने कहा कि बिल्कुल कुछ भी नहीं वो बहुत बड़े नेता है और उनके मन में श्री सोरेन के लिए आदर और बढ़ गया उनकी कोई शर्त नहीं है। श्री सोरेन हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में आए हैं।

Next Post

नर्स को धमकाने वाले पर प्रकरण दर्ज

Sun Sep 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सतना, 01 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले की पुलिस ने शासकीय अस्पताल की एक नर्स की शिकायत पर धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल पीडित नर्स की शिकायत पर सत्येंद्र द्विवेदी […]

You May Like

मनोरंजन