बिजली लाइन की चपेट में आये युवक की मौत

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत शारदा नगर में बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पवन बागड़े 46 वर्ष निवासी शारदा नगर पानी की टंकी के सामने हनुमानताल ने सूचना दी कि वह पुट्टी पेंटिंग का काम करता है.

शनिवार सुबह लगभग 10-30 बजे उसके घर के सामने उसका छोटा बेटा साहिल बागडे 25 वर्ष घर से बाहर निकलकर आंगन में जाकर टीशर्ट झटकार रहा था, वहीं ऊपर लटक रहे तार से बिजली का करंट लगने से चिपक गया, जिसे आसपास के लोगों की मद्द से नीचे उतारा और उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

Next Post

युवक को धमकाया, मारपीट, कार में तोडफ़ोड़

Sun Jun 29 , 2025
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत मंगेली मानेगांव रोड़ जनता डेरी के पास बदमाशों ने एक हजार रूपए की मांग पूरी न होने पर युवक के साथ मारपीट कर उसे धमकाते हुए कार में तोडफ़ोड़ कर दी।पुलिस के मुताबिक मोहम्मद इलियास निवासी नेपियर टाउन ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जबलपुर से […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।