जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत मोहला में बुलेरो की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक इमरत यादव 33 वर्ष निवासी ग्राम जमनेरा थाना नोहटा जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है। वह अपने साथी लालू राजगोंड़, भागीरथ काछी सतेन्द्र कुमार सेन के ग्राम मोहला कटंगी में नियंत्रण में दोपहर लगभग 12 बजे आये थे, निमंत्रण के कार्यक्रम बाद चारो दमोह जाने के लिये मोहला तिराहा कटंगी में रोड़ किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे।
शाम लगभग 4 बजे जबलपुर तरफ से आ रही बोलेरो क्रमांक एमपी 20 सीके 3605 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये रोड़ किनारे खड़े लालू राजगोंड़, भागीरथ काछी एवं सतेन्द्र कुमार सेन को टक्कर मार दिया जिससे तीनों को चोटें आ गई
