सलमान खान ने अंग्रेजी लघु फिल्म इकोज ऑफ अस का टीजर शेयर किया

मुंबई, 28 जून (वार्ता) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अंग्रेजी लघु फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अंग्रेजी लघु फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ से टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और गायिका यूलिया वंतूर अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं।इस फिल्म का निर्माण पूजा बत्रा ने एलायंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर किया है।इस लघु फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। सलमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस फिल्म का टीजर शेयर किया है। टीजर में यूलिया वंतूर, दीपक तिजोरी और स्पेन की अभिनेत्री एलेजांड्रा वालन मरेडिज नजर आ रही हैं।

सलमान ने फिल्म इकोज ऑफ अस का टीजर पनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा,”टीम को शुभकामनाएँ… @वंतूरयूलिया@दीपकतिजारी ।इस फिल्म का निर्देशन जो राजन ने किया है।यह फिल्म कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल्स में धूम मचा रही है।

Next Post

दो मौतों के बाद जागा प्रशासन,देवास की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था 

Sat Jun 28 , 2025
इंदौर. क्षिप्रा क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन बड़ोद में निर्माणाधीन फ्लायओवर के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-52 आगरा-मुंबई पर यातायात प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते शुक्रवार को जहां दो लोगों की मौत हो गई थी. इसी को ध्यान में रखते हुए जिला इंदौर ग्रामीण पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के […]

You May Like