लोक कल्याण सरोवर: विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

भोपाल:मप्र में जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू की गई है. योजना ‘लोक कल्याण सरोवर’ अब एक सकारात्मक बदलाव की पहचान बन चुकी है. यह योजना इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन को भी कैसे साधा जा सकता है. सड़क निर्माण के लिए की जा रही मिट्टी खुदाई के स्थलों को उपयोग में लाते हुए विभाग ने उन्हें स्थायी जल संरचनाओं का रूप देना शुरू किया है.

उल्लेखनीय बात यह है कि इन सरोवरों के निर्माण में सरकार को कोई अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं उठाना पड़ता. निर्माण एजेंसियों द्वारा छोड़े गए गड्ढों को वैज्ञानिक विधियों से समतल और गहरा कर वर्षा जल के संग्रहण योग्य बना दिया जाता है, जिससे न केवल भूजल स्तर में सुधार होता है बल्कि आसपास की खेती और ग्रामीण जीवन को भी संबल मिलता है.

विभाग द्वारा प्रदेश भर में 500 लोक कल्याण सरोवर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस दिशा में सतना संभाग में नवाचार का असर साफ दिखाई देने लगा है. सतना और मैहर जिलों में अब तक 15 स्थलों पर ऐसे सरोवरों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है. विशेष रूप से मझगवां के गुलवार-कोठार मार्ग निर्माण के दौरान गोविन्दपुर में 27 हजार 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाए गए सरोवर की जल संग्रहण क्षमता 69 हजार घन मीटर है. वहीं, न्यू मिरगौती में भी एक 18 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल और दूसरा 37 हजार 800 घन मीटर जल संग्रहण क्षमता वाला सरोवर तैयार किया गया है.

Next Post

क्रिकेटर रिंकू सिंह पर योगी सरकार की 'मेहरबानी' के मायने: क्या अखिलेश के 'PDA' फॉर्मूले का बीजेपी का जवाब है यह कदम?

Fri Jun 27 , 2025
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नीति के तहत BSA पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव; आर्थिक तंगी से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर बना प्रेरणास्रोत, सियासी नफा-नुकसान पर बहस तेज। लखनऊ, 27 जून (नवभारत): भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा बेसिक […]

You May Like