इंदौर: नगर निगम के रिमूवल दल ने आज छावनी में मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. निगम जनसुनवाई में छावनी स्थित कलाली मोहले में चारभुजा नाथ मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जे के शिकायत मिली थी. निगम ने शिकायत का आज निराकरण करते हुए गुमटी और टीन शेड तोड़ दिए.
उल्लेखनी है कि 20 जून को निगम रिमूव्हल कार्यवाही के दौरान झोन क्रमांक 12 के अंतर्गत रिमूव्हल टीम द्वारा 56 श्रद्धानंद मार्ग कलाली मोहल्ला स्थित पदवंशीय मारवाडी राठौर पंचायत गोपाल मंदिर ट्रस्ट के स्वामित्व चारभुजा नाथ मंदिर की भूमि पर अवैध गुमटियां, टीन शेड बनाकर कब्जा करने की शिकायत जनसुनवाई में आई थी.
