पार्वती नदी में उफान से श्योपुर-बारां हाईवे बंद, बड़ौदा बाजार में व्यापार ठप

श्योपुर। पार्वती नदी में तेज उफान आने से श्योपुर-बारां हाईवे बंद हो गया है। प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है।

सोमवार को हुई करीब एक घंटे की बारिश ने बड़ौदा बाजार और रिहायशी इलाकों में पानी भर दिया। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। दुकानों और घरों में पानी घुसने से लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।

मुख्य बाजार में स्थित दुकानदार रामोतार शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण उनकी दुकान में पानी भर गया, जिससे करीब 5 हजार रुपए का सामान खराब हो गया। वहीं हेमंत तिवारी सहित अन्य व्यापारियों ने भी दुकान, घर आदि में पानी भरने से नुकसान की बात बताई है।

लोगों का कहना है कि अभी तो बारिश की शुरुआत है, ऐसे में आने वाले दिनों में यदि तेज बारिश होती है, तो हालात और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं।

Next Post

निस्वार्थ समाज सेवा ही व्यक्ति को महान बनाती है - आचार्य

Mon Jun 23 , 2025
*अमृत महोत्सव पर हुआ कटारे का सम्मान* ग्वालियर। जब व्यक्ति कामना रहित हो कर निस्वार्थ भाव से बिना किसी भेद भाव के समाज की सेवा करता है तो निश्चित ही समाज भी ऐसे समाज सेवक को पूरा सम्मान देता है। कटारे के सम्मान में आयोजित यह समारोह इसी बात का […]

You May Like