प्रेमी के साथ मिलकर नातिन ने दादी को उतारा था मौत के घाट

रीवा। जिले के अतरैला थाना अन्तर्गत कोनी के जंगल में बनिया नाले के पास बुधवार को एक महिला का शव मिला था. पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा करते हुए दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है. हत्या की वारदात को किसी और ने नही मृतिका की नातिन और उसके प्रेमी ने अंजाम दिया था.

एएसपी विवेक लाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शव मिलने के बाद मृतिका की पहचान गायत्री पाण्डेय उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी ग्राम कोनी थाना अतरैला के रूप में हुई. जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका की नातिन एवं गांव के ही एक लडके का प्रेम प्रसंग था. पुलिस द्वारा उक्त जानकारी को गम्भीरता से लेते हुये मृतिका की नातिन एवं उसके प्रेमी के बारे में घटना दिनांक की जानकारी एकत्र की गई. जिसमें पता चला कि दोनो घटना दिनांक को घटना स्थल के आसपास दिखाई दिये थे. संदेह के आधार पर दोनो को पूछताछ के लिये थाने बुलाया गया. पूछताछ में उन्होने चाकू से मृतिका की हत्या करना एवं शव को छिपा देना स्वीकार किया. घटना के संबंध में पूछताछ पर बताया कि उन दोनो के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से प्रेमी के पिता उसके साथ मारपीट की जाती थी एवं मृतिका के घर वालो ने कुछ समय पूर्व उसकी नातिन का विवाह कर दिया था. जिससे दोनो प्रेमी काफी नाराज थे.

काम के बहाने को बुलाया था

उक्त नाराजगी पर से घटना दिनांक को मृतिका की नातिन एवं उसके प्रेमी द्वारा काम के बहाने मृतिका को सुनसान में ले जाकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई और शव को घसीट कर दूर छिपा दिया. आरोपियों की निशान देही पर घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं आरोपियों के कपडे जप्त किये गये. आरोपी मृतिका की नातिन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे चाकू बरामद किया गया.

Next Post

दताना-मताना हवाई पट्टी के पास कार-ट्रक भिड़ंत, 1 की मौत

Thu Jun 19 , 2025
उज्जैन। बीती रात बैतुल से महाकाल दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार उज्जैन शहर से 11 किलोमीटर दूर देवास रोड हवाई पट्टी के पास ट्रक से भिड गई। कार में सवार वृद्ध यशवंत राव 80 वर्ष की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक वृद्ध […]

You May Like