जिले के विधानसभावार विकास समितियां गठित कर खाका गढ़ेंगे-मुख्यमंत्री

रायसेन ।जिले के उदयपुरा विधानसभा के बरेली में सोमवार को दोपहर पहुचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।सीएम द्वारा उदयपुरा बरेली विधानसभा को 138 करोड़ की विकास की सौगात दी।वहीं मंच से 45 योजनाओं का किया लोकार्पण ग्रामीण क्षेत्र में दी सड़कें।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जोरदार जश्न तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया।देशभक्ति गीतों से दुल्हन की तरह सजी बरेली नगरी में तिरंगा यात्रा का108 मंचों से ऐतिहासिकतरीके से फूलों की बरसाकर हुआ स्वागत। क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने यह रखी मांगें…..

बरेली को नगर परिषद से नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की सीएम ने की।साथ ही बरेली पशु चिकित्सालय भवन को नया बनाने की घोषणा की ।

जगह -जगह हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत

उदयपुरा विधानसभा के बरेली ने आज मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का तिरँगायात्रा में फूलों की बरसा कर ऐतिहासिक स्वागत किया ।हेलीपेड से थाना ग्राउंड तकरीबन डेढ़ किलोमीटर लम्बी इस यात्रा में तिरंगा लेकर युवा चल रहे थे तो महाराष्ट्र से आये ढोलताशे और तीर कमान से भील नृत्य कर सीएम का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह झांकी लगाकर ओर स्मृति चिन्ह सीएम को भेंट किये ।108 जगह पंडाल लगाकर सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल , सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी,नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा,जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा मौजूद रहे।

कांग्रेस पर साधा निशाना….

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने भाषण में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया ।सीएम ने कहा कांग्रेस पार्टी के राज में जहां 7 Sath हेक्टेयर में सिंचाई होती थी।अबबढ़कर 55 लाख हेकेटेयर में हो रही है। कांग्रेस ने 2003 तक प्रदेश को किसानों को कृषि क्रांति में आगे बढ़ने से विकास को अँधेरे में रखा। वह गरजते हुए बोले कि जैसे खेतों में किसान देश की सीमा बार्डर पर खड़े आर्मी के जवान मौसम की परवाह ना करते हुए दिनरात अपना फर्ज निभाते हैं।इनसे बढ़कर कोई नहीं।इनका सम्मान हमेशा होते रहना चाहिए।

Next Post

विधायक ने राजा रघुवंशी के परिजनों से की मुलाकात

Mon Jun 16 , 2025
इंदौर. विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला राजा रघुवंशी के निवास पर पहुंचकर जहां शोक जताया वहीं परिवार को ढांढस बंधाया. सनातनी विचारधारा से जुड़े विधायक गोलू शुक्ला सोमवार की रात राजा रघुवंशी के निवास पहुंचे. उन्होंने राजा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की और दुख की […]

You May Like