पार्टी विरोधी काम करने वाले होंगे बाहर

सतना:जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान की बैठक रामपुर बघेलान और कोटर में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही स्थान मिलेगा और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को बाहर किया जाएगा।

उन्होंने राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के संघर्ष की सराहना की। चौधरी ने संगठन को पोलिंग बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में विनय सक्सेना, बबीता साकेत, दिलीप मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

सीधी में 30 जून तक दोपहर साढ़े 12 बजे तक ही लगेंगे स्कूल

Mon Jun 16 , 2025
सीधी: कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते विद्यालयों का संचालन सुबह से करने के आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जिले में भीषण बढ़ती गर्मी के कारण छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे, इसको दृष्टिगत रखते हुए जिला अंतर्गत […]

You May Like