दुकान बंदी का दिखा असर

सीधी।व्यापारी संघ सीधी की रविवार को दुकान बंदी का आज असर दिखा। व्यापारियों ने अपने से सहयोग करते हुये अपनी दुकानों को बंद रखा। दुकान बंदी का असर यह रहा कि दिन भर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी संघ अध्यक्ष लालचंद गुप्ता की रविवार को दुकान बंदी की अपील के बाद व्यापारियों ने इसका महत्व समझा और समर्थन करते हुये दुकानों को बंद रखा।

व्यापारी संघ अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि रविवार को दुकान बंदी का समर्थन किया, इसके चलते आज प्रथम रविवार को ही दुकान बंदी सफलता पूर्वक सीधी बाजार क्षेत्र में रहा। इसके लिये सभी व्यापारियों का बहुत-बहुत धन्यवाद और आशा है कि जो कुछ व्यापारी रह गये हैं वह व्यापारी भी अगले रविवार को अवकाश मनाकर स्वयं के लिये समय निकालेंगे। उक्त समय का उपयोग व्यापारी अपने परिवार, बच्चों के लिये सामाजिक जिम्मेदारी और घर के अन्य कार्यों में लगायेंगे।

Next Post

मारपीट में घायल की मौत, परिजनों ने घेरा थाना, हत्या की धारा बढ़ी

Sun Jun 15 , 2025
जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में नौ जून को हुई मारपीट में घायल युवक ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने मामले में अन्य आरोपियों के नाम पुलिस को बताये। उनका कहना रहा कि इनके नाम भी प्रकरण में […]

You May Like