ग्वालियर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा और बिरला नगर में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।
जिले में 22 नवंबर को चलाए जा रहे इस अभियान के लिए कुल 2 हजार 355 बूथ बनाए गए हैं। इनके जरिए जन्म से पांच साल तक के 3 लाख 30 हजार 401 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
वहीं, 23 और 24 नवंबर को अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं, ताकि बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखा जा सके।
