सिंगापुर के जहाज पर लगी आग को जोखिम उठा कर काबू में किया भारतीय सशस्त्र बलों ने

नयी दिल्ली, 14 जून (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने नौसेना सेना के साथ मिलकर एक अत्यधिक जोखिम भरे अभियान में कोच्चि तट के पास सिंगापुर के वाणिज्यिक कंटेनर पोत पर लगी आग को काबू में करके पोत को डूबने से बचा लिया है।

रक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस अभियान से केरल तट के पार एक बड़ा पारिस्थितिकी संकट टाला जा सका है।

भारतीय सशस्त्र बालों ने शुक्रवार को सिंगापुर के संकट में फंसे कंटेनर पोत एमवी वान हाई 503 के ऊपर से कुछ सामान समुद्री टग-पोत ऑफशोर वॉरियर में सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया। आईसीजी ने कई दिनों तक पोत को केरल तट से दूर रखा था लेकिन मौसम की स्थिति में अचानक प्रतिकूल बदलाव और तेज पश्चिमी हवाओं के कारण यह तेजी से तट की ओर बढ़ने लगा था ।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि प्रतिकूल मौसम के कारण हवाई अभियान सीमित करना पड़ा था और बचाव दल को पोत पर पहुंचने में कुछ देरी हुई। बचाव दल के सदस्य 13 जून को कोच्चि से नौसेना के सी किंग हेलीकॉप्टर ने अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जहाज पर उतरे। इसके बाद संकट ग्रस्त पोत को ऑफशोर टग बोट वॉरियर से 600 मीटर की रस्सी से बांध कर तट से दूर खींचा गया । विज्ञप्ति के अनुसार सिंगापुर का मालवाहक पोत अब 1.8 समुद्री मील की गति से पश्चिम की ओर खींचा जा रहा है और इस समय केरल तट से लगभग 35 समुद्री मील दूर है।

तटरक्षक बल के तीन अपतटीय गश्ती पोत कंटेनर जहाज के साथ चल रहे हैं और अंतिम समाचार मिलने तक जहाज में कुछ स्थान पर बची आग बुझाने का काम चल रहा था। मंत्रालय का कहना है कि जहाज से अब केवल घना धुआँ उठ रहा है और थोड़ी बहुत आग बची है।

आईसीजी नौवहन महानिदेशालय के साथ मिलकर इस प्रयास में है कि यह जहाज भारतीय तटरेखा से कम से कम 50 समुद्री मील की दूरी पर पहुंच जाए। उसके बाद उसके बारे में उसके मालिक अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार निर्णय लेंगे । इस अभियान में कुछ और अग्निशमन टग-पोत भेजे जा रहे है।

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो घायल 

Sat Jun 14 , 2025
आष्टा. तहसील मुख्यालय आष्टा से 10 किमी दूर शंभूखेड़ी गांव में शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब अचानक बारिश के साथ आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से जंगल में मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए, जिनको इलाज के […]

You May Like