पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी जेल प्रहरी को किया गिरफ्तार

बैतूल। मध्यप्रदेश की बैतूल कोतवाली थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी जेल प्रहरी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि पीड़िता ने 14 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी जिला जेल में पदस्थ हवलदार दीनदयाल बाईया ने उसके घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद से आरोपी फरार था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी दीनदयाल बाईया (56) को कल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

Next Post

पुष्प वर्षा के साथ नर्मदा प्रवाह यात्रा यूनिटी मार्च का भव्य स्वागत, धार-झाबुआ होते हुए गोधरा के लिए रवाना

Wed Nov 26 , 2025
इंदौर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित नर्मदा प्रवाह यूनिटी मार्च यात्रा का बुधवार को इंदौर में अगवानी कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में यात्रा सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा से शुरू होकर मधुमिलन चौराहा, आरएनटी मार्ग होते हुए छावनी चौराहा […]

You May Like