शासकीय संपत्ति पर अवैध प्रचार: कोचिंग संस्था पर 20 हजार का स्पॉट फाइन

इन्दौर:झोन क्रमांक 13 वार्ड क्रमांक 63 में नवलखा रोड क्षेत्र में कोचिंग संस्था गर्वमेंट एग्जाम वाले पता तिरूपति हाईटस विष्णुपरी मेन एबी रोड द्वारा शासकीय संपति जिनमें इलेक्ट्रीक पोल, डीपीओ, दीवारो पर बैनर, पोस्टर, पेम्पलेट चस्पा कर रखे थे, पर 20 हजार रुपए का स्पॉट फाईन किया गया.इधर,वार्ड क्रम 63 नवलखा क्षेत्र में कोचिंग संस्था गर्वमेंट एग्जाम वाले पता तिरूपति हाईटस विष्णुपरी मेन एबी रोड द्वारा शासकीय संपति जिनमें इलेक्ट्रीक पोल, डीपीओ, दीवारो पर बैनर, पोस्टर, पेम्पलेट चस्पा कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

जिस पर पेम्पलेट में उल्लेखित संस्था के मैनेजर से संपर्क किया गया. उनके द्वारा शासकीय संपति पर किये गये प्रचार-प्रसार संबंधित कार्य के संबंध में जानकारी दी गई, जिस पर संस्था के मैनेजर द्वारा स्पॉट फाईन की राशि जमा नहीं करने पर झोन क्रम 13 के सीएसआई विनय मिश्रा व निगम के वरिष्ट अधिकारियों द्वारा कोचिंग संस्था गर्वमेंट एग्जाम वाले पता तिरूपति हाईटस विष्णुपरी मेन एबी रोड पर राशि रूपये 20 हजार का स्पॉट फाईन वसूल किया गया.

Next Post

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल

Fri Jun 13 , 2025
इंफाल 13 जून (वार्ता) मणिपुर में राजधानी सहित पांच जिलों में शुक्रवार सुबह छह बजे इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। इंटरनेट पर बार-बार प्रतिबंध से सामान्य सरकारी और निजी तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गंभीर असर पड़ा एवं शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन अरामबाई टेंगोल […]

You May Like