समय पर नहीं दी सेवाएं, 41 हजार का जुर्माना

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिला कलेक्टर संदीप जी आर के आदेशानुसार 32 पदाभिहित अधिकारियों द्वारा समय पर सेवाएं न देने एवं अपने कार्यों के प्रति लापरवाही और प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर नहीं करने पर 41 हजार से अधिक का जुर्माना लगाया गया। जिसमें राहतगढ़ जनपद पंचायत सीईओ एस.के. प्रजापति सहित 31 सचिवों पर जुर्माना लगाया गया।

इन सभी अधिकारियों द्वारा समय सीमा में आवेदनों का निराकरण न करने हेतु अर्थदंड की कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया कि सचिव का यह कार्य लोक सेवा गांरटी अधिनियम 2010 की धारा 7 (क) का उल्लंघन हैं। अतएव सचिव के द्वारा आवेदन को विलंब करने पर दंड स्वरूप जुर्माना लगाया गया। साथ ही उक्त जुर्माना राशि को तीन दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया गया।

Next Post

अनियंत्रित कार खेत में पलटी, मां की मौत, पुत्र, बेटी घायल

Sun Jun 8 , 2025
जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत इंद्राना रोड़ पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास बोलेरो को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतरकर पलट गई जिससे मां की मौत हो गई जबकि पुत्र, बेटी घायल हो गई।पुलिस ने बताया कि गौरव विश्वकर्मा 30 वर्ष […]

You May Like