ट्रक चालक के साथ झपटमारी

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत खजरी खिरिया के पास ट्रक चालक झपटमारी का शिकार हो गया। लुटेरे उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक राजा निशाद 33 वर्ष निवासी गल्ला मंडी इंद्रानगर थाना कुठला जिला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक चलाता है।

बीती रात 11-30 बजे पांडव ढाबा में खाना खाकर खजरी खिरिया की ओर अपने ट्रक के पास पैदल सर्विस रोड से अपने मोबाइल चलाते हुये जा रहा था। लगभग एक किलोमीटर चलने पर नाला के पास पहुॅचा, तभी मोटर सायकल में 3 अज्ञात लडक़े पीछे से आये और थोड़ी आगे जाने के बाद वापस मुडक़र उसके पास आये एवं उसके हाथ से मोबाइल झपट कर कटंगी बाईपास तरफ भाग गये।

Next Post

साइबर फ्रॉड: 20 हजार करवा लिए ट्रांसफर

Fri Jun 6 , 2025
जबलपुर: साइबर ठग ने जालसाजी कर एक युवक से 20 हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिए। पीडि़त ने मामले की शिकायत गढ़ा थाने में की है। पुलिस के मुताबिक आशीष सेन पिता तेजी लाल सेन, निवासी गढ़ा बाजार ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोबाइल में एक अज्ञात नंबर से मैसेज […]

You May Like